{"_id":"dcb318f825faed8effb48bf03d771cde","slug":"drink-more-than-three-million-children-administered-polio-drops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख से अधिक बच्चों ने पी पोलियो की खुराक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख से अधिक बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
जिले के1907 बूथों पर रविवार को लगभग 3,17,000 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला महिला अस्पताल में सीएमओ ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में भ्रमण कर कार्यक्रम का निरीक्षण किया। बूथों पर बच्चों को सीटी, गुब्बारे, दलिया आदि वितरित किया।
पलियाकलां। क्षेत्र में 128 बूथों पर लगभग 21,386 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सेक्टर प्रभारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। किसी बूथ पर कमी नहीं पाई गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बीपी त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र को कुल पांच सेक्टरों में बांटा गया। सीएचसी अधीक्षक ने बीआरसी स्थित बूथ पर बच्चों को खुराक पिलाई।
गोला गोकर्णनाथ। यहां भी कई स्थानों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। रोटरी क्लब ने सदर चौराहे पर कैंप लगाकर 224 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। कैंप का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने खुराक पिलाकर किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय, पंकज सक्सेना, मुकेश कुमार, सुखपाल सिंह, आनंद गुप्ता, गौरव केडिया, मनोज अग्रवाल, विनोद गोयल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रजागंज। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनपुर में 141 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
सिकंद्राबाद। कस्बे के बड़े चौराहे सहित कई जगहों पर पोलियो बूथ लगाया गया। इसमें 136 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।