{"_id":"570e50ae4f1c1b024d4a6ae7","slug":"dressed-in-gurudwara-dewan-nihal-compatible-shabad-kirtan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारों में सजे दीवान, शबद कीर्तन से संगत निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारों में सजे दीवान, शबद कीर्तन से संगत निहाल
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
बैसाखी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैसाखी पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डीएम आकाशदीप को सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित
गुरुद्वारों में चले लंगर, बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
खालसा पंथ का साजना दिवस जिले भर श्रद्घा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे, रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचकों ने धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ के स्थापना की कथा सुनाई। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरुद्वारा कमेटी ने डीएम आकाश दीप को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, पंजाबी कालोनी स्थिति गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने अपने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी की ओर से अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा, महामंत्री इंद्रपाल सिंह राना और सेवक सिंह अजमानी ने डीएम आकाश दीप को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। इस मौके पर मनमोहन सिंह भंडारी, गुरप्रीत सिंह जुनेजा भी मौजूद रहे।
गुरुद्वारा कमेटी के इंद्रपाल सिंह राना ने मौजूद लोगों को बताया कि किस तरह गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की स्थापना के लिए किस तरह खालसा पंथ की स्थापना की थी। कथा वाचकों ने भी गुरुओं की महिमा का बखान किया। इस मौके पर गुरू का लंगर हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर भर के श्रद्घालुओं ने गुरुद्वारों में आकर गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका। पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।