फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Shikhar Bajpai honored in Orissa for caring for the elderly

Lakhimpur Kheri News: बुजुर्गों की देखभाल को लेकर उड़ीसा में सम्मानित हुए डॉ. शिखर बाजपेई

Fri, 04 Jul 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shikhar Bajpai honored in Orissa for caring for the elderly
उड़ीसा में सम्मानित किए जाते डॉ. ​शिखर बाजपेई। स्रोत : स्वयं
लखीमपुर खीरी। जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल मिडटर्म कॉन्फ्रेंस में खीरी जिला चिकित्सालय में कार्यरत जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई विशेष वक्ता के रूप में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बुलाए गए।
विज्ञापन

जहां उन्होंने बुजुर्गों में होने वाली बीमारी फियर ऑफ फाॅल (बुजुर्गों में गिरने का डर) पर देशभर के डॉक्टरों के सामने अपने अनुभव और विचार साझा किए। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में एनसीडी के अंतर्गत कार्यरत जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई बुजुर्ग देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने एमडी जिरियाट्रिक की पढ़ाई की है। उन्हें बुजुर्गों की सेहत बीमारी और इलाज का एक बेहतर अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर ही देश स्तर पर उनके अनुभव को पहुंचाने के लिए जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले नेशनल मिडटर्म कॉन्फ्रेंस में विशेष वक्ता के रूप में बुलाया गया था।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में उन्होंने देश भर के दर्जनों डॉक्टर के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कमभमपति पहुंचे थे, जिनके द्वारा उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में भुवनेश्वर के हाइटेक मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed