फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Double engine government cheated the public: Nakul Dubey

डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगा : नकुल दुबे

Sat, 15 Jul 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Double engine government cheated the public: Nakul Dubey
अमर शहीद राजनारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे कांग्रेसी नेता
मोहम्मदी/गोला/मझगईं/पलिया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगा है। उन्होंने यह बात बरवर चौराहे पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता संवाद में कहीं।
विज्ञापन

नकुल दुवे ने कहा कि हिमांचल प्रदेश कर्नाटक छत्तीसगढ़ में 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। यूपी में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी महंगे दामों में गैस सिलिंडर मिल रहा है। जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप देखने चाहतीं है। गरीब जनता महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने एक नारे में कहा कि ''''पहली लड़ाई लड़ी गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से''''। इस दौरान सत्यबंधु गौड़, बलराम वरुण, प्रदुम्न मिश्रा, प्रह्लाद पटेल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर गोला में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। मुख्य अतिथि नकुल दुबे ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए योजनाओं को छलावा बताया। उन्होंने सदर चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, मोनिश अली नकवी, शुभम अग्निहोत्री, अमित गुप्ता आदि थे। मझगई में बृहस्पतिवार की देर शाम को बल्लीपुर बस अड्डे व नौगवां में कांग्रेसी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव रिसाल अहमद, इरशाद अली, अटल शुक्ला, अंग्रेज सिंह, फकीर सिंह, गुड्डू उस्मानी, हसरत अली, जफर अली आदि कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। पलिया में दुकानों पर जाकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की। पलिया कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नकुल दुबे ने कहा कि जब से भाजपा आई है तब से देश बर्बादी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed