{"_id":"6993568c9ca9ead29308365d","slug":"door-frame-metal-detectors-will-be-repaired-soon-in-the-court-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168378-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कचहरी में जल्द सही कराए जाएंगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कचहरी में जल्द सही कराए जाएंगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर
Mon, 16 Feb 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में हो रही चेकिंग के दौरान मौजूद पुलिस और पीएसी के जवान-स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। कचहरी में सोमवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह 10:30 बजे न्यायालय सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पीएसी और सिविल पुलिस बल ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान परिसर में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। बिना किसी कार्य के घूम रहे लोगों को परिसर से बाहर किया गया। चेकिंग के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
न्यायालय सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। जो उपकरण खराब हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान निर्धारित अंतराल पर आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से पेशी पर आए लोगों में भी हलचल रही।