फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dominance of women in the election of the chairman of Gola Municipality

Lakhimpur Kheri News: गोला नगर पालिका के अध्यक्ष के चुनाव में महिलाओं का दबदबा

Tue, 18 Apr 2023 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dominance of women in the election of the chairman of Gola Municipality
-आधी आबादी की उम्मीदवारी पर आधे से अधिक की भागीदारी, कुल 15 प्रत्याशियों में आधे से अधिक महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर आधी आबादी ने आधे से अधिक की उम्मीदवारी ठोकी है।
पिछले 16 वर्षों में भी यहां महिला का ही दबदबा रहा है। यहां अध्यक्ष पद पर कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। इसमें आठ उम्मीदवार अलीमुन, अंसारी नूरजहां, कुंती देवी, प्रीति, मीनाक्षी अग्रवाल, रानी, रेखा गुप्ता और सुनीता कश्यप महिलाएं हैं। वहीं नगर पालिका की वोटर लिस्ट में 58377 मतदाताओं में महिला वोटर 27968 और पुरुष मतदाता 30402 हैं। आधी आबादी ने अध्यक्ष पद पर अपनी उम्मीदवारी तो आधे से अधिक की है। अब देखना है कि आधी आबादी वोटर किसके पक्ष में अपना वोट करती है।


16 वर्षों से अध्यक्ष की कुर्सी पर आधी आबादी का दबदबा
पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित सीट पर सुधा गिरि ने 16 नवंबर 2006 से 24 फरवरी 2012 तक नगरपालिका का प्रतिनिधित्व किया। 16 जुलाई 2012 और 12 दिसंबर 2017 में सामान्य सीट होते हुए भी लगातार दो बार गोला की जनता ने निर्दलीय मीनाक्षी अग्रवाल को अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन किया।
विज्ञापन


गोला से अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी
अलीमुन निर्दलीय
अशोक कुमार सपा
अंसारी नूरजहां निर्दलीय
कुंती देवी निर्दलीय
प्रीति निर्दलीय
मीनाक्षी अग्रवाल निर्दलीय
यतीश चंद्र शुक्ला कांग्रेस
रजनीश निर्दलीय
रानी आम आदमी पार्टी
रामजी रस्तोगी निर्दलीय
रेखा गुप्ता निर्दलीय
विजय कुमार भाजपा
सचिन कुमार गुप्ता निर्दलीय
सुनीता कश्यप बसपा
हरिशंकर निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed