फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors were on duty during the Governor's visit, patients wandered for treatment

Lakhimpur Kheri News: राज्यपाल के दाैरे में लगी डाॅक्टरों की ड्यूटी, इलाज के लिए भटके मरीज

Mon, 02 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Doctors were on duty during the Governor's visit, patients wandered for treatment
जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर के सामने लगी भीड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। राज्यपाल के दौरे में कई डॉक्टरों की ड्यूटी लगने से जिला अस्पताल में सोमवार को कई मरीज इलाज के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

कई मरीज बगैर इलाज के ही लौट गए तो बाकी को पर्चा बनवाने, डॉक्टरों को दिखाने व दवा लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार को सोमवार को खुले जिला अस्पताल में 1596 पर्चे बने। इस दौरान बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज अधिक पहुंचे। वहीं, त्चचा रोग से पीड़ित करीब 120-130 मरीजों ने ओपीडी में दिखाया। नाक-कान, गले से संबंधित शिकायतें लेकर भी तकरीबन 125 लोग पहुंचे। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व पैथोलॉजी में भी मरीजों की भीड़ रही। औषधि वितरण कक्ष के सामने दवा पाने के लिए भी लोगों के पसीने छूट गए।
इधर, जिले में राज्यपाल के आने से कई चिकित्सकों को वीआईपी ड्यूटी में लगाया गया है। इसलिए ओपीडी में डॉक्टरों के कई कक्ष खाली पड़े रहे, जबकि पहले की अपेक्षा सोमवार को सबसे ज्यादा मरीजों की ओपीडी रही। वहीं, चिकित्सकों के न होने से मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

लहरपुर के अच्छे मियां ने बताया कि बदन दर्द हो रहा है। फिजिशियन को दिखाना है, लेकिन वह आए हीं नहीं हैं। इसलिए लौटना पड़ेगा। वहीं, मदनापुर के प्रकाश व मेला मैदान के राशिद व निघासन की लवी मौर्य भी चिकित्सक के इंतजार में काफी देर तक बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed