फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors in Nepal shut down OPDs and go on strike

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में ओपीडी बंद कर हड़ताल पर बैठे डाॅक्टर

Tue, 08 Jul 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Doctors in Nepal shut down OPDs and go on strike
धनगढ़ी (नेपाल)। डाॅक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही बरते जाने के मामले में उपभोक्ता अदालत द्वारा लाखों रुपये की क्षतिपूर्ति का फैसला सुनाया गया है। इसके विरोध में धनगढ़ी समेत देशभर के डाॅक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। इससे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नेपाल की उपभोक्ता अदालत ने इलाज में लापरवाही बरते जाने के मामलों में ओम अस्पताल, हिमाल अस्पताल काठमांडू पर 57 लाख से करीब सवा करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने का फैसला सुनाया है। इसके विरोध में देशभर में डाॅक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसी को लेकर धनगढ़ी समेत सुदूर पश्चिम प्रदेश के अस्पतालों में भी डाॅक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं हैं।
विज्ञापन

हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने से मरीजों को इधर-उधर भटकते हुए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुदूर पश्चिम प्रदेश के चिकित्सक संघ अध्यक्ष डाॅ. खगेंद्र भट्ट ने बताया कि चिकित्सकों संबंधित मामले में उपभोक्ता अदालत द्वारा सुनाया गया फैसला चिकित्सा क्षेत्राधिकार के मामले में हस्तक्षेप करने जैसा है और इसी को लेकर देशभर में चिकित्सा सेवाएं बंद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed