फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not want fake sympathy, hoardings were put up overnight across the district

नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, रातों रात जिले भर में लग गईं होर्डिंग्स

Wed, 13 Oct 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Do not want fake sympathy, hoardings were put up overnight across the district
लखीमपुर में लगाए गए होर्डिंग।

होर्डिंग पर है सतपाल सिंह मीत अध्यक्ष दशमेश सेवा सोसायटी का नाम
विज्ञापन

यह पोस्टर और होर्डिंग्स फर्जी नामों से भाजपा ने लगाए हैं : जफर अली नकवी

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी और कांग्रेस के विरोध में रातों रात जिले भर में होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इन होर्डिंग्स में लिखा है ‘नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति- खून से भरा है दामन तुम्हारा, तुम क्या दोगे साथ हमारा, नहीं चाहिए साथ तुम्हारा’ इस होर्डिंग पर सतपाल सिंह मीत अध्यक्ष दशमेश सेवा सोसायटी का नाम है।
यह होर्डिंग्स रातों रात लगाए गए हैं। यह होर्डिंग्स कहां से आईं और किसने लगाई। यह कोई नहीं बता पा रहा। यह होर्डिंग्स उन रास्तों पर ज्यादा लगाई गई हैं जिन रास्तों से प्रियंका गांधी को गुजरना था। बावजूद इसके प्रियंका गांधी मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए तिकुनिया में आयोजित अंतिम अरदास के कार्यक्रम में पहुंचीं और वहां काफी देर तक रुकीं।
विज्ञापन

कई सिख नेताओं ने बताया कि यह होर्डिंग किसकी ओर से लगाए गए हैं उन्हें नहीं पता। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद जफर अली नकवी का कहना है कि यह पोस्टर और होर्डिंग्स फर्जी नामों से भाजपा की ओर से ही लगाए गए हैं। उनका कहना है कि भाजपा कांग्रेस के आक्रामक रुख से घबराई हुई है। इस कारण इस तरह के घटिया हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का समर्थन और अन्याय का विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed