{"_id":"6689b080be649ed65a05b2af","slug":"do-not-allow-hoarding-of-potatoes-in-cold-storage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-124039-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोल्ड स्टोरेज में आलू की जमाखोरी न होने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोल्ड स्टोरेज में आलू की जमाखोरी न होने दें
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान दिनेश प्रताप सिंह ने कोल्ड स्टोरेज स्वामी व विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर आलू की जमाखोरी न होने दें। आलू निकासी के लिए किसानों को प्रेरित करें, ताकि किसानों को अच्छे दाम मिलने के साथ ही मंडी में इसके भाव पर नियंत्रण रहे। राज्यमंत्री ने शिवा कोल्ड स्टोरेज (शीत ग्रह) का निरीक्षण भी किया।
राज्यमंत्री ने जिला उद्यान कार्यालय का निरीक्षण कर जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह को निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन क्षेत्र में निकलें और विभाग की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। चौपाल के कार्यक्रम तय कर उद्यान की योजनाओं की जानकारी लोगों को बताएं। किसान यह समझ सकें कि उद्यान विभाग की ओर से उनके हित में क्या-क्या कार्य हो सकते हैं।
उन्होंने पौधरोपण, विभिन्न विभागीय योजनाओं का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। जिला उद्यान कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद वह मंडी परिषद में निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। गुणवत्तापरक कार्य किए जाने के लिए निर्देश दिए। कहा कि सभी मंडी में किसानों के बैठने और आराम करने के लिए कक्ष तैयार कराएं।
विज्ञापन
कहा कि मंडी की परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न होने पाए। व्यापारियों के लिए निर्यात के लिए बेहतर सुविधाएं व प्रोत्साहन दें। मंत्री जिले में औद्यानिक फसलों में नगदीय फसलें ज्यादा उगाने पर किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट औषधीय फसलें, फूलों की खेती की खेती के लिए बल दिया। कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान उन्होंने गत भंडारण वर्ष में आज की तारीख तक जितने प्रतिशत कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी हुई। इस वर्ष भी उस अनुपात में निकासी हो।