फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM-SP said- Farmers should not be misled about agricultural laws

डीएम-एसपी ने कहा- कृषि कानूनों को लेकर गुमराह न हों किसान

Thu, 21 Jan 2021 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
DM-SP said- Farmers should not be misled about agricultural laws
निघासन। गणतंत्र दिवस के नजदीक आते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की धड़कने तेज हो गई हैं। गुरुवार को निघासन में स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र से किसानों की अगुवाई कर रहे आठ किसानों को बुलाकर करीब एक घंटे बातचीत की। डीएम-एसपी ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए हितकर हैं। किसान इसको लेकर गुमराह न हों।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलित किसान संगठनों ने 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में ट्रैक्टर लेकर शामिल होने का आह्वान किसानों से किया है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की हलचल तेज हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों से संपर्क कर उन्हें समझा रहे हैं। इसी क्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे कस्बे के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। दोपहर में लंच आदि करने के बाद जसपाल सिंह पल्ला, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह लवी, रेशम सिंह, गुरबाज सिंह, साहब सिंह समेत करीब आठ किसानों को बुलाकर उनसे वार्ता की है।
विज्ञापन

डीएम ने कृषि बिल संबंधी जानकारी किसानों को विस्तार से दी। डीएम ने कहा कि कृषि बिल किसान विरोधी नहीं है। किसान बिल को लेकर गुमराह न हों और दिल्ली जाने की जिद न करें। इस दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे, सीओ पीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

180 किसानों को नोटिस जारी
कृषि बिल को लेकर किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने वाले करीब 180 किसानों को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने बताया कि कृषि संबंधी कानूनों को लेकर तहसील मुख्यालय पर कई बार प्रदर्शन हुआ है। इससे घबराकर प्रशासन ने पहले किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब किसान नहीं माने तो किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 26 जनवरी को किसानों को दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होना था, किसान प्रदर्शन में शामिल न हो सकें इसलिए शांति व्यवस्था के प्रतिकूल प्रभाव की बात कहकर प्रभारी निरीक्षक निघासन डीके सिंह ने नोटिस दिए हैं। संवाद

पसगवां में पुलिस ने 67 किसानों को दिए नोटिस
पसगवां। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने जा रही ट्रैक्टर रैली में किसानों को जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने क्षेत्र के 67 किसानों को धारा-149 के तहत नोटिस जारी कर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती उचौलिया, मोहम्मदपुर ताजपुर, जंगबहादुरगंज और पिहानी बार्डर पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। संवाद
किसान आंदोलन....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed