फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM 's Dream Project ' excellent Education in schools tested

डीएम के ड्रीम-प्रोजेक्ट ‘उत्कृष्ट शिक्षा’ में जांचे गए स्कूल

Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों में शिक्षा और स्कूल के परिवेश को का अनुश्रवण कर उन्हें ग्रेडिंग देने की शुरुआत बिजुआ में हो चुकी है। शुक्रवार तक 21 स्कूलों का अनुश्रवण हो गया। बीईओ अनुराग कुमार मिश्रा ने बिजुआ ब्लाक के मूड़ा सवारान व गोला ब्लाक के घरथनिया स्कूल का अनुश्रवण किया है।
विज्ञापन

डीएम गौरव दयाल के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘उत्कृष्ट शिक्षा’ अभियान के तहत सभी एनपीआरसी, एबीआरसी और खुद बीईओ को स्कूलों में जाकर शैक्षिक व परिवेश का अनुश्रवण कर अंक देने हैं। इसी आधार पर स्कूलों को ग्रेड मिलने हैं। इसके तहत महकमे की ओर से दो प्रश्नपत्र छपे हैं, जिनमें स्कूल के बच्चों से कक्षावार सवाल देकर प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा है। 500 अंक के प्रश्नपत्र पर शैक्षिक स्तर जांचा जा रहा है, वहीं दूसरे 500 अंक के प्रश्नपत्र में स्कूल की साफ सफाई, पेंड़ पौधे, रखरखाव व व्यवस्था को देखकर अंक निर्धारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

21 स्कूलों का हो चुका अनुश्रवण
एनपीआरसी प्रभारी रघुवंश कुमार ने धर्मापुर गढ़ी, रामनगर कलां, हरीश गुप्ता ने गदियाना, रामालक्ष्ना, गयाप्रसाद ने मनहरिया, रामप्रसाद ने मलूकापुर कलां व मालपुर, शेषदत्त वाजपेयी ने रामनगर कलां, रैनागंज व बस्तौली के अलावा एबीआरसी प्रभारी राजेंद्र पुष्कर ने रुद्रपुर कलां व रैनागंज, मृदुला शुक्ला ने डुंडवा, मालपुर व रुद्रपुर कलां, वीरेंद्र शुक्ला ने जगदेवपुर, हासिमटांडा, भीरा, ग्रंट नं. सात और बगियाखेड़ा का अनुश्रवण कर रिपोर्ट तैयार की है। शनिवार को राजगढ़ स्कूल में अनुश्रवण करने एबीआरसी अनूप वर्मा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed