{"_id":"685c404d123709885d02479b","slug":"dm-reached-to-know-the-condition-of-those-injured-due-to-leopard-attack-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-149042-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले से घायलों का हालचाल जानने पहुंचीं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले से घायलों का हालचाल जानने पहुंचीं डीएम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा रेंज में तेंदुए के हमले से घायलों का हालचाल जानने के लिए बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल जिला अस्पताल ओयल पहुंचीं। मिहीलाल की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि आपने जो साहस दिखाया है, वह अनुकरणीय है। प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा। डीएम ने मिहीलाल को 50 हजार रुपये की मदद की। डीएम ने घायल फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरी सौरीष सहाय, सीएमएस आरके कोली आदि अफसर मौजूद रहे। संवाद
परिवार को तहसील प्रशासन ने दी राशन किट
धौरहरा। बबुरी भट्ठा पर तेंदुए के हमले से घायल गिरधारी पुरवा निवासी मिहीलाल के घर बुधवार को नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव और पूर्ति निरीक्षक राजस्व टीम के साथ पहुंचे। परिवार को सांत्वना देते हुए उन्हें राशन किट दी। साथ ही सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। संवाद