फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM Kinjl Singh The Inspiration Award

डीएम किंजल सिंह को प्रेरणा पुरस्कार

Fri, 08 May 2015 07:13 PM IST
लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी Updated Fri, 08 May 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
DM Kinjl Singh The Inspiration Award
मुंबई दूरदर्शन ने खीरी जिले की डीएम किंजल सिंह को ‘प्रेरणा पुरस्कार 2015’ से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार मां-बेटी के अद्वितीय रिश्ते की पृष्ठभूमि पर दिया गया है। आईएएस किंजल सिंह को यह पुरस्कार मुबई स्थित रविंद्र नाट्य मंदिर प्रभादेवी में बृहस्पतिवार को आयोजित एक समारोह में अभिनेता मुकेश खन्ना ने प्रदान किया।
विज्ञापन

आईएएस किंजल सिंह का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। बचपन में ही किंजल सिंह और उनकी बहन प्रांजल के सिर से पिता डीएसपी केपी सिंह का साया उठ गया था। मां विभा सिंह के सामने अपनी नौकरी से दोनों बेटियों का लालन-पालन और परवरिश करना चुनौती था। इसके बावजूद मां ने हिम्मत नहीं हारी और बेटियों को पिता की भी कोई कमी महसूस नहीं होने दी।
विज्ञापन

किंजल सिंह की मां विभा सिंह अपनी बेटियों को आईएएस बनते देखना चाहती थीं। मां ने किंजल और प्रांजल को इसके लिए प्रेरित किया ताकि समाज में दुखी लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर सकें। जिन विषम परिस्थितियों से लड़कर डीएम किंजल सिंह ने बुलंदियों को छुआ है वह महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में डीएम किंजल सिंह को ‘शख्सियत अवार्ड’  से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के सम्मान पर खुशी
डीएम किंजल सिंह के प्रेरणा पुरस्कार 2015 से सम्मानित होने पर जिले में खुशी का माहौल है। जिले के अधिकारियों ने इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी है। जनप्रतिनिधियों ने खुशी का इजहार कर छात्राओं से डीएम किंजल सिंह के संघर्ष से प्रेरणा लेने को कहा है। कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने डीएम के सम्मानित होने पर जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed