फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM gave adverse entry to Naib Tehsildar

Lakhimpur Kheri News: डीएम ने नायब तहसीलदार को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 20 Sep 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
DM gave adverse entry to Naib Tehsildar
लखीमपुर खीरी। वकीलों की शिकायत पर जांच कराने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्र को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट में वकालत करने वाले जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री राजीव पांडेय ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से नायब तहसीलदार की शिकायत की थी। शिकायत में विपक्षीगण से मिलीभगत के चलते न्यायिक पत्रावली में विधि विरुद्ध आदेश पारित करने का आरोप लगाया। डीएम ने इसकी जांच एसडीएम धौरहरा को दी। मामला तूल पकड़ता देख नायब तहसीलदार ने थर्ड पार्टी के प्रार्थनापत्र पर एकपक्षीय रूप से दिए गए स्थगन आदेश को वापस ले लिया था।
विज्ञापन

अपने खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र को आधारहीन बताते हुए नायब तहसीलदार ने स्पष्टीकरण भी दिया था, लेकिन आदेश को अचानक थर्ड पार्टी के आवेदन पर एकपक्षीय रूप से स्थगन आदेश पारित करने को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्र के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed