फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM distributed loan sanctioned letters to the beneficiaries, faces blossomed

Lakhimpur Kheri News: डीएम ने लाभार्थियों को बांटे ऋण स्वीकृत पत्र, खिले चेहरे

Tue, 27 Jun 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM distributed loan sanctioned letters to the beneficiaries, faces blossomed
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एमएसएमई क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। रोजगार में आत्मनिर्भर बनाना मकसद है। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की लाभार्थी देवयानी तोमर को डेयरी उद्योग के लिए 25 लाख एवं लाभार्थी अरमान खान को रेडीमेड गारमेंट्स के लिए 10 लाख 50 हजार धनराशि के ऋण का स्वीकृतिपत्र प्रदान किया। वहीं मुद्रा योजना के तहत प्रकाश अग्रवाल, कीर्ति पाण्डेय को 10-10 लाख, रवि कुमार वर्मा को एक लाख 80 हजार का ऋण स्वीकृत पत्र प्रदान किया। कमल किशोर को 50 लाख एवं एमएसएमई के लिए लाभार्थी परिजात त्रिपाठी को 08 लाख कार्य स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed