फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DLF, Hasan and Balaji's magic worked in the Gola Cup

Lakhimpur Kheri News: गोला कप में चला डीएलएफ, हसन और बालाजी का जादू

Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
DLF, Hasan and Balaji's magic worked in the Gola Cup
गोला के स्टेडियम में टीम का परिचय प्राप्त करते अतिथि। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। श्रीराजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले गए गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीन मैचों में डीएलएफ क्लब, हसन क्लब और बालाजी परेली ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में डीएलएफ ने आयुष (70) और राजा (16) की पारियों की बदौलत 10 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में ईदगाह क्लब 95 रन ही बना सका और 39 रन से हार गया।
दूसरे मैच में हसन क्रिकेट क्लब ने 90 रन बनाए। जवाब में चिल्ड्रंस एकेडमी की टीम 67 रन पर सिमट गई और 23 रन से मैच हार गई। तीसरे मैच में बालाजी परेली ने 10 ओवर में 153 रन बनाए। जवाब में धिरावां के सुशील ने 45 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 37 रन से हार गई।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच पुरस्कार डीएलएफ के आयुष (70 रन व एक विकेट), हसन क्लब के आयाज (25 रन व दो विकेट) और बालाजी परेली के चांद (73 रन) को दिया गया। अंपायरिंग अनवार, सौरभ शुक्ल, पवन कश्यप और रोहित गुप्त ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, सुशील वर्मा, दिनेश यादव, जनार्दन गिरि, केके शुक्ल, कमाल अहमद, राकेश तिवारी, देशराज भसीन और शोभित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed