फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DJ Eleven and Bashi's spectacular victory in the cricket tournament

Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीजे इलेवन और बसही की शानदार जीत

Wed, 31 Dec 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
DJ Eleven and Bashi's spectacular victory in the cricket tournament
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द के छठ घाट स्थित खेल मैदान में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को डीजे इलेवन और बसही टीमों ने मैच जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


पहला मैच डीजे इलेवन व खजुरिया की टीमों के बीच हुआ। खजुरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डीजे इलेवन की धारदार गेंदबाजी के आगे खजुरिया टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 10 ओवरों में मात्र 19 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी डीजे इलेवन ने दो विकेट खोकर चौथे ओवर में मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच रानी नगर और बसही के बीच हुआ, जिसमें रानी नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसही की टीम ने शानदार खेल दिखाया और आठवें ओवर में केवल दो विकेट खोकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडे ने बैटिंग कर खेल का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. पांडे ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, खेल-कूद और योगाभ्यास करना अति आवश्यक है। खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। इस अवसर पर भारतीय सेना में तैनात तिलकराज, बंटी, रवि गौड़, दिनेश और हरीश चंद्र वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य प्रमोद, विश्वनाथ, सुरेंद्र और रियाज ने व्यवस्थाएं संभालीं। मैच के आधिकारिक स्कोरर तरुण शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed