{"_id":"c5a89dea0f199687a47bf1fab1087eca","slug":"diwyanshi-and-sweetie-was-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांशी और स्वीटी ने बाजी मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांशी और स्वीटी ने बाजी मारी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के तहत एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी मिश्र और वरिष्ठ वर्ग में स्वीटी सिंह ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की निर्णायक भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कालेज की प्रवक्ता क्षमा टंडन और ज्योति त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. उमा कटियार, विशिष्ट अतिथि कालिंदी बरनवाल और संगीता मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में दीपायन पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी मिश्रा ने प्रथम, डॉन बास्को स्कूल की सांभवी मौर्या ने द्वितीय और अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की पूर्णिमा मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीन फील्ड एकेडमी की निशा चंद्रा, दीपायन पब्लिक स्कूल की अराध्या मिश्रा, विवेक ज्ञानस्थली की हर्षिता तोमर, मोहिनी यादव और केंद्रीय विद्यालय की तनिष्का सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग के एकल नृत्य प्रतियोगिता में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की स्वीटी सिंह को प्रथम, पॉल इंटरनेशनल स्कूल की सृष्टि टंडन को द्वितीय और भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की प्रज्ञा सक्सेना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पॉल इंटरनेशनल स्कूल की पूजा गुप्ता, तान्या मेहरोत्रा, शिवांगी मिश्र, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के प्रियम शाक्य, भगवानदीन आर्यकन्या स्कूल की प्रियंका सिंह ने सांत्वना पुुरस्कार जीते। परिषद ने सभी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सहभागिता प्रमाणपत्र और उपहार दिए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता संयोजक संजय अग्रवाल के संयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में शहर के करीब 25 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में पंकज मित्तल, आशीष अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह संजय, छोटे लाल, ललित अग्रवाल, शरद गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, संजय गुप्ता, कन्हैया, अनिल शुक्ला, किरन गुप्ता, बम बहादुर वर्मा, विनोद तोलानी और देशराज शर्मा ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन उमा अग्रवाल और विपुल सेठ ने किया। कार्यक्रम में मोती सागर बसैया, ज्ञानेंद्र सक्सेना, घनश्याम शर्मा, हरि प्रकाश त्रिपाठी, मुन्नी शर्मा, श्रवण सिंह कंबोज, राजविंदर कौर, किरन गुप्ता, रामजी पुरी सतीश टंडन, ओपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।