{"_id":"68b09589d073172a7907c8b4","slug":"divisional-review-today-nodal-officers-two-day-visit-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154298-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंडलीय समीक्षा आज, नोडल अफसर का दो दिवसीय दौरा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंडलीय समीक्षा आज, नोडल अफसर का दो दिवसीय दौरा कल
Thu, 28 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में बैठक होनी है, जिसमें 30 विभागों के मंडलीय अधिकारी शामिल होंगे। वे अपने-अपने विभागों की समीक्षा करेंगे।
मंडलीय बैठक के अगले दिन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर नोडल अफसर मिनिस्त एस का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों महत्वपूर्ण बैठकों व भ्रमण को लेकर अफसर देर रात तक तैयारियों में जुट रहे। नोडल अफसर शनिवार को जिले में पहुंचेंगी। शाम चार बजे से कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम के बाद नोडल अफसर शारदा नगर में स्थित पुलिस विभाग के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह गुलरिया चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां वे किसानों से संवाद करेंगी।
शुक्रवार को मंडलीय बैठक में स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, विद्युत, कृषि, आरईएस, सिंचाई, नलकूप, दिव्यांग, पंचायतीराज, मत्स्य, क्षेत्रीय पर्याटन, मनरेगा, उद्योग उपायुक्त, नेडा, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, वन विभाग आदि विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।