फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Districts will start training in Punjabi

जिलों में पंजाबी भाषा का प्रशिक्षण शुरू होगा

Thu, 06 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Districts will start training in Punjabi
punjabi - फोटो : amar ujala
छात्राओं को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी  के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने एलआरपी रोड के गेस्ट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, इसके लिए हर जिले में पंजाबी भाषा के प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने भविष्य में पंजाबी अकादमी की ओर से किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। अकादमी के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि 20 अक्तूबर को लखनऊ में अकादमी के बढ़ते कदम की समीक्षा बैठक, 24 अक्तूबर को कानपुर में पंजाबी कवि दरबार, नवंबर के दूसरे सप्ताह में हापुड़ में साहित्यिक गोष्ठी, पंजाबी महोत्सव, दिसंबर माह में मासिक पखवाड़ा, जनवरी में पंजाबी महासम्मेलन, 26 जनवरी की परेड में पंजाबी झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि हर जिले में 45 दिनों का एक पंजाबी भाषा का प्रशिक्षण शिविर चलाया जाएगा, जिसमें पाठ्य सामग्री नि:शुल्क दी जाएगी। इसी के साथ पंजाबी प्रवेशिका का प्रकाशन भी होगा। अकादमी के उपाध्यक्ष ने बताया कि एकल  प्रोत्साहन योजना के तहत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed