फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat Bnshidhar on the 'secret ' set to be

जिला पंचायत पर बंशीधर का ‘राज’ होना तय

Fri, 01 Jan 2016 06:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat Bnshidhar on the 'secret ' set to be
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंशीधर राज ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय के अंदर किसी दूसरे उम्मीदवार का नामांकन दाखिल न होने से एकल नामांकन के चलते उनका निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय हो गया है। उनके नामांकन के समय, राज्यसभा सदस्य, सभी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने के लिए बंशीधर राज अपने घर से सीधे लोहिया भवन स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां से राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विधायक सुनील कुमार भार्गव, विधायक विनय तिवारी, विधायक राम सरन, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व अध्यक्ष शशांक यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और दो सेटों में अपना नामांकन पत्र डीएम किंजल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी को नामांकन दाखिल करने के लिए निर्धारित था। इस दिन अकेले बंशीधर राज ने अपना नामांकन दाखिल किया। कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं आया। उन्होंने दो सेटों में नामांकन दाखिल किए। एक सेट में जिला पंचायत सदस्य जसवंत सिंह और वीना सिंह प्रस्तावक रहे। जबकि दूसरे सेट में जाबिर अली और अमनदीप सिंह ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें उनके नामांकन के दोनों सेट वैध पाए गए। चार जनवरी को नामांकन वापसी की तारीख निर्धारित है। उसी दिन इनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करते समय पूर्व विधायक यशपाल चौधरी, पूर्व एमलसी धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी, जेडए उस्मानी, सपा नेत्री तृप्ति अवस्थी, इंद्रेश चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, बजरंग सिंघल, संजीव वर्मा, उदयभान सिंह यादव, संजय गुप्ता समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के अलावा दूसरी पार्टियों के जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
नामांकन में भारी भीड़ जुटने से लोहिया भवन चौराहा हुआ जाम
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के लिए सांसदों विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला पंचायत सदस्यों और पार्टी के बड़े नेताओं के भारी जमावड़े के कारण लोहिया भवन चौराहे पर जाम लग गया। जाम की स्थिति करीब एक घंटे तक रही। इससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कलक्ट्रेट और सिविल कोर्ट जाने वाले लोगों को जाम से गुजर कर जाना पड़ा। वाहनों को गुजरने में काफी समय लग गया।

बंशीधर राज इससे पहले भी रह चुके हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार बंशीधर राज इससे पहले भी वर्ष 1995 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार और सपा के टिकट पर एक बार विधायक भी रहे। मुलायम सिंह मंत्रिमंडल में वह परिवहन राज्यमंत्री भी रहे। बाद में जब मंत्रिमंडल छोटा करने की नौबत आई तो उन्हें उत्तर प्रदेश, अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। बंशीधर राज लगातार 10 साल तक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। नारायण दत्त तिवारी के मुख्यमंत्रित्व काल में वह स्टेट बेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष भी रहे। वह एक मंजे हुए राजनीतिज्ञ और कुशल प्रशासक माने जाते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed