{"_id":"61acfc375287a449883d5e2a","slug":"district-got-gift-of-rtpcr-lab-lakhimpur-news-bly46824350","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली आरटीपीसीआर लैब की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली आरटीपीसीआर लैब की सौगात
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्धाटन करते सदर विधायक।
मोतीपुर स्थित 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल का सीएम योगी ने वर्चुअली किया शुुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ओयल। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर योगी सरकार ने जिले को बीएसएल- टू लैब का तोहफा दिया है। रविवार को सीएम योगी ने मोतीपुर स्थित 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब सहित जिले के 197 उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण की पुष्टि के लिए संदिग्धों के सैंपल लखनऊ मेेडिकल कॉलेज भेजने पड़ते थे। जहां से रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन तो कभी-कभी एक सप्ताह तक का समय लगता है। इससे संदिग्धों के साथ स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ जाती थीं। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में जांच लैब निर्माण कराना शुरू कर दिया।
रविवार को सीएम योगी ने जिले की पहली आरटीपीसीसी लैब (बीएसएल-2) का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि इससे कोरोना जांच में काफी सहूलियत रहेगी। कुछ ही घंटों में जांच रिपोर्ट मिलने से समय पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। प्रोफेसर डॉ. अनिल साहनी, सीएमएस डॉ. एसी श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, पैथालॉजिस्ट डॉ. केपी सिंह, फार्मासिस्ट नीरज शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, रुचि शुक्ला, अनु मिश्रा, लैब टेक्नीशियन करण भारती, विकास वर्मा, भवानी प्रताप, डाटा एंट्री ऑपरेटर धीरेंद्र कुमार, शिवेंद्र श्रीवास्तव, देवनंदन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
197 उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी सीएम ने किया वर्चुअली उद्घाटन
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सीएम योगी ने जिले को 197 उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी है। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि 197 उप स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीएम योगी, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सूबे में रविवार से पांच हजार उप स्वास्थ्य केंद्र एवं 15 बीएसएल-टू लैब शुरू हो गई हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी। धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, सदर विधायक योगेश वर्मा सहित अरविंद सिंह, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत, डॉ. अनिल गुप्ता, अवधेश वर्मा, डीपीएम अनिल यादव, डॉ. निमेष शुक्ल परमानंद, इफ्तिखार खान, तैयब, अमित सक्सेना, कुशल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद