फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diploma engineers seventh day sit-in continues

डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers seventh day sit-in continues
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एकजुटता दिखाते हुए विकास कार्य ठप कराने का निर्णय
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना, प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार को हम अपनी शक्ति का अहसास नहीं करा देते तब तक यह सरकार हमारी मांगे सुनने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि हमें एकजुटता दिखाते हुए सभी विकास कार्य ठप करने होंगे। 
धरना सभा में बताया गया कि जो लोग हड़ताल स्थल पर उपस्थित नहीं हो रहे उनको लाने के लिए मार्शल टीम का गठन किया गया हैै। लोक निर्माण विभाग के स्टोर रूम को पूरी तरह बंद कराने पर भी सभी सदस्यों ने अपनी राय जाहिर की। हड़ताल की अध्यक्षता प्रवीण प्रताप ने की। संचालन जितेंद्र यादव ने किया। मांगें न माने जाने से इंजीनियरों में रोष है। 
विज्ञापन

हड़ताल में लोक निर्माण, सिंचाई, नगर और ग्राम नियोजन, आवास एवं विकास परिषद, आईटीआई शिक्षक, उत्तर प्रदेश वन निगम और मंडी परिषद के डिप्लोमा इंजीनियरों ने हिस्सा लिया। इंजीनियर प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 करने, सेवा प्राविधित अवधि 7, 14 और 20 वर्ष की सेवा पर क्रमश: सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता के पदों पर भौतिक रूप से 100 प्रतिशत तीन पदोन्नतियां प्रदान किए जाने अन्यथा की स्थिति में तीन पदोन्नति पद का वेतन दिए जाने की मुख्य मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में आरपी वर्मा, शैलेंद्र सिंह, गोपालजी जायसवाल, सत्येद्र कुमार, अभय कुमार, प्रदीप कुमार पाल, अमित कुमार, शैलेंद्र अवस्थी, योगेंद्र कुमार, आरडी भास्कर, अंकेश कुमार वर्मा कुल 121 अभियंता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed