{"_id":"682630bf07c65b7a0b05775c","slug":"digital-libraries-will-be-built-in-400-gram-panchayats-preparations-have-begun-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-145878-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 400 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 400 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, तैयारी शुरू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण स्तर के छात्र-छात्राओं को गांव स्तर पर ही पढ़ाई की सुविधा मिले, इसके लिए गांव के पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी, ताकि पढ़ाई के क्षेत्र में वह किसी से पीछे न रहे। जनपद में पहले चरण में 400 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी, इसको विभाग ने तैयारी शुरू कर दी।
पंचायतीराज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी सबसे पहले वहां बनाई जाएगी, जहां के पंचायत भवन में दो से अधिक कमरे होंगे। ऐसे पंचायत भवनों की तलाश के लिए सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाए है। डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिस्टम, वाईफाई सुविधा, बैठने के लिए कुर्सी-मेज, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी।
डीपीआरओ ने बताया कि एक लाइब्रेरी के लिए चार लाख रुपये तक खर्च किए जाने है। गांव के पंचायत भवन में लाइब्रेरी बनने पर गांवों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए एक अच्छा विकल्प मिल जाएगा। गांवों में काफी ऐसे बच्चे होते हैं जो पढ़ाना तो चाहते हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में उनका सपना पूरा नहीं हो पाता है। डिजिटल लाइब्रेरी बनने से हर कोई इसका लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
प्रदेश सरकार ने जारी किए थे 454 करोड़ रुपये
प्रदेश सरकार ने अपने आम बजट में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 454 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी, ताकि गांवों के बच्चों को इसका लाभ मिल सके। जनपद में 1165 ग्राम पंचायतें हैं। पहले चरण में 400 गांवों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।