फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   difficult

मौसम के तल्ख तेवर से बढ़ी दुश्वारियां

Sat, 20 Dec 2014 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Dec 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
difficult
मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। तापमान में गिरावट लगातार जारी है। उधर सर्द हवाओं ने जिले में कहर ढा रखा है। पहाड़ों पर हुई बर्फवारी से जिले में गलन बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी दिन भर धूप नहीं निकली। लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। उधर बाजार में शनिवार को भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ कोहरा सुबह और ज्यादा घना हो गया। इसके चलते सुबह दस बजे तक आवागमन में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ीं। कोहरा इतना घना था कि सुबह ही रात का अहसास हो रहा था। इसके चलते लोगों को हेड लाइट जलाकर अपने वाहन चलाने पड़े। शनिवार को लखीमपुर से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें लेट रहीं। सड़कों पर यातायात रेंगता दिखाई दिया।   
विज्ञापन

जिले में चल रही भीषण शीत लहर से बच्चों को स्कूल जाने में दिकक्त हो रही है। इतनी ठंड होने के बावजूद अब तक स्कूल कॉलेजोें में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। यह शीतलहर, बीमारों और वृद्धों पर काफी भारी पड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी, जुकाम और सर्दी जनित बीमारियों से जूझ रहे है। अस्पतालोें और निजी चिकित्सकों के यहां बीमारों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं। शनिवार को सारे दिन सूरज के दर्शन न होने और बर्फीली हवाएं चलने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण ठंड के बावजूद प्रशासन ने यहां अभी तक अलाव नहीं जलवाए हैं। व्यापारी बरकत अली, आशीष, मोहित, मकसूद अली, राधेश्याम, हसरत अली, धीरज नाग, लवकुश आदि ने चौराहे, बस अड्डे और बैंक के पास अलाव जलवाने की मांग की है।
ममरी। कस्बे में इलाहाबाद बैंक, दैनिक मार्केट, छोटे-बड़े छह विद्यालय, साधन सहकारी समिति, डाकघर आदि संस्थान होने और शीतलहर का कहर बीते चार दिनों से जारी रहने के बाद भी चौराहे पर अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है।

नगर पालिका ने बनाए चार रैन बसेरे
गोला गोकर्णनाथ। निराश्रित को बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने चार जगह रैन बसेरे बनवाए हैं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका की ओर से निराश्रितों को रात्रि विश्राम के लिए सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क, रेलवे स्टेशन परिसर, शिव मंदिर परिसर स्थित पार्वती सत्संग स्थल और त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में रैन बसेरे बनवाए हैं, जिससे निराश्रित लोगों को रात्रि विश्राम करने में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed