{"_id":"68530e1f9c72a3093c0cece7","slug":"diarrhea-and-viral-fever-are-affecting-children-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148444-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बच्चों को चपेट में ले रहा डायरिया व वायरल बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बच्चों को चपेट में ले रहा डायरिया व वायरल बुखार
Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर/ओयल। उमस भरी गर्मी व हल्की बारिश से मौसम लगातार बदल रहा है। इस वजह से डायरिया और वायरल बुखार बच्चों को चपेट में ले रहा है। बच्चों को लेकर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
बुधवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार के 20 बच्चे भर्ती थे। इसमें जुनैद, अलहान, मुकुल, अनस, एलिशा, पारुल, चारु शुक्ला, राखी व परी बुखार से, जबकि पांच बच्चे डायरिया सहित अन्य रोग के भर्ती मिले। वहीं जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती 21 मरीजों में छह बुखार के। महिला वार्ड में भर्ती 23 में चार व वृद्धजन वार्ड में भर्ती नौ मरीजों में दो बुखार के मरीज रहे। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। वायरल की चपेट में आने पर बच्चे को पानी उबालकर ठंडा करने के बाद पिलाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। परेशानी होने पर कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लें। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेट में मरोड़, उल्टी, बुखार और कमजोरी डायरिया के लक्षण हैं। शरीर में पानी की कमी होने के कारण ये दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। बच्चे वायरल फीवर चपेट आ रहे हैं। जुकाम के साथ बुखार और खांसी बच्चों के लिए मुसीबत बन गई।