{"_id":"6af7609e325437b88102933d","slug":"diabetes-is-also-affecting-people-at-a-young-age-and-patients-are-reaching-the-district-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-189741-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कम उम्र में भी दस्तक दे रही शुगर, जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कम उम्र में भी दस्तक दे रही शुगर, जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीज
Sat, 14 Nov 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मधुमेह अब केवल उम्रदराज लोगों की बीमारी नहीं रह गई है। बदलती जीवनशैली, खानपान की गलत आदतों और शारीरिक गतिविधियों में कमी के चलते कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। युवाओं में भी ब्लड शुगर बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में तैनात जीरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने बताया कि ओपीडी में रोजाना करीब सात से आठ मरीज ब्लड शुगर की जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और कमजोरी महसूस होना ब्लड शुगर बढ़ने के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लोगों को ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए।
मधुमेह से पीड़ित मरीज नियमित रूप से जांच कराएं और चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करें। उन्होंने बताया कि मरीजों को महीने में एक बार जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
चिकित्सकों के अनुसार, मोटापा और पेट के आसपास अधिक चर्बी, शारीरिक गतिविधियों में कमी, लंबे समय तक बैठे रहना, परिवार में मधुमेह का इतिहास, उच्च रक्तचाप और असामान्य कोलेस्ट्रॉल मधुमेह के प्रमुख जोखिम कारक हैं। इसलिए मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित रखें। नियमित दवाएं और इंसुलिन निर्धारित समय पर लें। संतुलित और पौष्टिक भोजन करें। रोजाना टहलने और शारीरिक गतिविधि की आदत डालें। समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं।