{"_id":"609d70738ebc3edca21d1d42","slug":"di-raids-medical-stores-lakhimpur-news-bly446450853","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआई ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआई ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) ने बृहस्पतिवार को गोला के कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान दवाओं का स्टॉक चेक करते हुए कोविड-19 की दवाएं और क्रय विक्रय रजिस्टर जांचा। एक मेडिकल स्टोर पर एक दवा संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा है।
डीआई सुनील रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोला के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर चेकिंग की गई। मोहम्मदी रोड एवं खुदार रोड स्थित हेल्पलाइन व आराधना मेडिकल एजेंसी पर क्रय-विक्रय रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की।
उन्होंने बताया कि आराधना मेडिकल एजेंसी पर कोविड-19 से संबंधित औषधियों का क्रय-विक्रय अभिलेख जांचने के दौरान एक दवा संदिग्ध लगी। इस पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ भेजा। हेल्पलाइन मेडिकल स्टोर संचालक महेश कुमार राठौर की मौजूदगी में सैनिटाइजर का नमूना सील कर जांच के लिए भेजा। डीआई ने बताया कि कोरोना काल में दवाओं की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर बेेचने की शिकायत मिल रही थी, इसलिए यह अभियान शुरू किया गया है, जो निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
कालाबाजारी की करें शिकायत
डीआई रावत ने बताया कि जीवन रक्षक दवाएं, पल्स ऑक्सीमीटर आदि का अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत ग्राहक 05872-252725, 252879 नंबरों पर कर सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।