फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhaurahra Police receives threat of breach of peace from 10 year old boy

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा पुलिस को 10 वर्षीय बालक से शांतिभंग का खतरा

Sat, 30 Sep 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dhaurahra Police receives threat of breach of peace from 10 year old boy
धौरहरा। धौरहरा पुलिस ने 10 वर्षीय बालक को आरोपी बनाकर शांतिभंग में पाबंद कर दिया। बालक जमानत कराने तहसील पहुंचा तो एसडीएम ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और पत्रावली वापस कर दी। उधर, बताया जा रहा है कि पुलिस ने पत्रावली में उसकी उम्र अधिक दिखाई थी।
विज्ञापन

धौरहरा के ग्राम पकरिया निवासी 10 वर्षीय बालक शुक्रवार को तहसील पहुंचा था। बताया कि पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में धारा 107/16 में पाबंद करते हुए पत्रावली को एसडीएम न्यायालय भेजी है। मामले का पता चला तो एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को फटकार लगाते हुए पत्रावली वापस कर दी। एसडीएम ने बताया कि पत्रावली पर नजर पड़ते ही संबंधित उप निरीक्षक को कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि जून में गांव में चल रहे शादी समारोह बच्चों में खेलते समय किसी बात पर धक्का मुक्की होने से दूसरे बच्चे का होंठ फट गया था। दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत कोतवाली में की थी। हम उसी मामले में जमानत कराने तहसील आए हैं। पुलिस की पत्रावली में आरोपी बने बालक की उम्र 37 वर्ष दर्शाई गई थी। उधर, पुलिस मामले में अब चुप्पी साधे हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed