फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DFO Plant of the Year Inspect Rijrneshn

डीएफओ ने साल पौध रिजर्नेशन का निरीक्षण

Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने शनिवार को भीरा रेंज के चक, पड़रिया, छैरासी, पल्हनापुर आदि बीटों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने रेंज के चक बीट में 60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कराए गए साल पौध के रिजर्नेशन का बारीकी से मुआयना किया। साथ ही वनकर्मियों से इसके रखरखाव आदि के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

जंगल भ्रमण के दौरान भीरा रेंज की चक बीट में पहुंचे डीएफओ ने कंपार्टमेंट 14 के 60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभाग के माध्यम से लगाए गए साल पौध रिजर्नेशन का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि साल पौध नर्सरी में खड़ी घास के चलते पौध को सूरज की रोशनी कम मिलने के कारण पौध की बढ़ोतरी में बाधा आ रही है। इसको लेकर उन्होंने वनकर्मियों से नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए। डीएफओ ने बताया कि प्राकृतिक साल पौध के जंगलों में रिजर्नेशन को लेकर किए जा रहे प्रयास में उम्मीद से अधिक सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि जंगल में रिजर्नेशन की जा रही साल पौध तैयार होने के बाद उसे प्रमोट कर दूसरे स्थानों पर लगाया जाएगा। इस मौके पर ट्रेनी आईएफस वासवी प्रकाश सहित विभागीय अमला मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाघ के पगमार्क मिले
जंगल भ्रमण के दौरान बाघ ने डीएफओ को अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। डीएफओ ने बताया कि साल रिजर्नेशन मुआयने के बाद वापसी में चक बीट में बाघ के पगमार्ग दिखाई पड़े। उन्होंने बताया कि बाघ के पगमार्क मिलने पर भीरा वनकर्मियों को उसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed