फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devothani Ekadashi today, band, baja, procession will start

Lakhimpur Kheri News: देवोत्थानी एकादशी आज, शुरू होगा बैंड, बाजा, बरात

Mon, 11 Nov 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Devothani Ekadashi today, band, baja, procession will start
लखीमपुर खीरी। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागृत होने का पर्व देवोत्थानी एकादशी मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही 17 जुलाई से रुके मांगलिक कार्य भी शुरू हाे जाएंगे। बैंड, बाजा, बरात की धूम होगी।
विज्ञापन

इसको लेकर शहर से लेकर जिले के अन्य सभी क्षेत्रों में बरात घरों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। लग्न शुरू होने को लेकर सभी बरातघरों तैयारियों भी तेज हो गई हैं। देवोत्थानी एकादशी के दिन 12 नवंबर से ही इस बार शुभ लग्न शुरू हो रहे हैं, जो 15 दिसंबर तक रहेंगे। इस दौरान नवंबर में 10 से ज्यादा शुभ मुहूर्त मांगलिक कार्यों के लिए हैं, जिसमें छह ज्यादा प्रभावी हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में भी 15 के करीब शुभ लग्न हैं, जिसमें आठ ज्यादा प्रभावी हैं। इसको लेकर शहर भर के बरातघरों में बुकिंग शुरू हो गई है। उत्सव लान एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन मौर्य ने बताया कि लग्नों को लेकर जिले भर के गेस्ट हाउस और बरात घर तैयार हैं। बुकिंग भी एडवांस में हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात घर मालिक योगेश जोशी, कमल शुक्ला, सुशील मेहरोत्रा, राम बहादुर, कीर्ति वर्मा, महावीर आदि लोगों ने बताया कि 15 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर के बीच इस एक माह में उनके यहां सात-आठ से लेकर 20 बुकिंग तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed