फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   devotees took bath in holy rivers crowd gathered in gola gokaranath on Mauni Amavasya

आस्था की डुबकी: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में किया स्नान, 'छोटी काशी' में भी उमड़ी भीड़

Wed, 29 Jan 2025 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर/पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर/पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 12:24 PM IST
सार

मौनी अमावस्या पर शारदा, घाघरा और गोमती नदियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बुधवार सुबह से ही घाटों पर भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर तक स्नान का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन
devotees took bath in holy rivers crowd gathered in gola gokaranath on Mauni Amavasya
शारदा नदी के घाट पर जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौनी अमावस्या पर लखीमपुर खीरी जिले की नदियों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बुधवार सुबह छह बजे से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। मैगलगंज क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ स्थल मढ़िया घाट के गोमती नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। भक्तों ने गोमती नदी में स्नान करने के बाद पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


इसके अलावा पलिया और धौरहरा क्षेत्र में शारदा व घाघरा नदियों में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रमियाबेहड़ इलाके के रामनगर बगहा में सरयू नदी के घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने स्नान किया। साथ ही पूजा-अर्चना करके दान-पुण्य किया। मौनी अमावस्या के अवसर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भी भोलेनाथ के दर्शन-पूजन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में लगाई डुबकी
पीलीभीत जिले में मौनी अमावस्या पर पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी के धनाराघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। यहां तड़के से ही श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। इसके बाद दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। धनाराघाट पर मेला भी लगा। मौनी अमावस्या स्नान के लिए मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए विशेष इंतजाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed