फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees took a dip of faith, earned virtue by donating Khichdi

Lakhimpur Kheri News: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, खिचड़ी दान कर कमाया पुण्य

Tue, 16 Jan 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip of faith, earned virtue by donating Khichdi

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गोला गोकर्णनाथ तीर्थ और नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में माथा टेका। खिचड़ी दान कर पुण्य कमाया। जिले भर में खिचड़ी भोज के आयोजन हुए।
शहर के संकटा देवी, बंकटा देवी, भुइयां माता, भुईफोरवानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पूजा-अर्चना के बाद पुरोहितों को खिचड़ी दान की। घर-परिवार की उन्नति की कामना की। बता दें कि शहर में सदर चौराहे, कंपनी बाग, डीसी रोड, नौरंगाबाद चौराहे, खीरी रोड, धर्मशाला, मेला मैदान रोड पर कई जगहों पर लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। सोमवार होने के चलते बाजार बंद रहा। इसलिए आयोजनों में ज्यादा भीड़ नहीं रही। कुछ लोगों ने 14 तारीख को ही मकर संक्रांति का मनाकर खाद्य पदार्थ वितरित किए।
विज्ञापन

जगह-जगह हुए खिचड़ी भोज
1.उचौलिया थाने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सबसे पहले कन्याओं को भोजन कराया। मुख्य बाजार में रामसमुंद्र आदि ने और पनाहपुर रोड पर खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने खिचड़ी भोज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.मोहम्मदी में बच्चों ने पतंगबाजी कर त्योहार मनाया। सुबह से खिचड़ी भोज आयोजित होने शुरू हो गए। महिलाओं और पुरुषों ने पुरोहित और रिश्तेदारों को खिचड़ी खिलाकर दान पुण्य किया।
3.तिकुनियां में भाजपा नेता विशाल चंद्र शाह ने गरीबों को कंबल वितरण कर भंडारा कराया। कस्बे में अन्य कई जगहों पर भंडारा तथा खिचड़ी दान का कार्यक्रम पूरे दिन चलते रहे।

4.ममरी में ढकवा पुलिस चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज जितेंद्र पाल सिंह, आरक्षी अरविंद कुमार फौजी ने नवनिर्मित शिव मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर पूजन अर्चन के साथ भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। पंडित प्रेम प्रकाश दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया।


भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को मकर संक्रांति पर पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे ही खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर स्थित प्रथम पूज्य भगवान गणेश, माता पार्वती और बूढ़े बाबा मंदिर में भी पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर मार्ग एवं परिसर में मौजूद जरूरतमंदों को अन्नदान किया। सहकारी गन्ना विकास समिति में किसानों ने खिचड़ी खाई और खिलाई। सदर चौराहे पर विधायक अमन गिरि, गोपाल गुप्ता, मोंटी गिरि, राजन साहनी, अतुल अग्रवाल आदि राहगीरों को खिचड़ी भोज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed