फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees take a dip in the holy rivers and take a dip of faith

श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 20 Nov 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in the holy rivers and take a dip of faith
गोला गोकर्ण तीर्थ में स्नान करते श्रद्धालु।
कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नदी और घाटों पर दिन भर रही भीड़
विज्ञापन

भगवान भोले नाथ का किया जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि मांगी
लखीमपुर खीरी। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जिले भर में लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की और भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
धौरहरा कोतवाली अंतर्गत जालिमनगर पुल पर सरयूय घाट के किनारे पवित्र नदी में स्नान करने के लिये भारी भीड़ उमड़ी। इस बार प्रशासन की तरफ से ठुठवा का मेला पर रोक रही। लेकिन, फिर भी श्रद्धालु सरयू में स्नान के लिये सरयू नदी किनारे उमड़े और स्नान दान कर पुण्य लाभ लिया। ममरी। कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों में गोमती नदी के सिरसा घाट, पन्न घाट, गुटैया घाट व कठिना नदी के बरदहा घाट, कटरा, घमहाघाट व पवित्र सरोवर मैं डुबकी लगाकर गंगा स्नान का पुण्य अर्जित किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर शिवालयों में जलाभिषेक कर जरूरतमंद को खिचड़ीदान की।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के पवित्र तीर्थ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी मेलों पर प्रतिबंध रहा। बावजूद इसके धार्मिक स्थलों पर खासी भीड़ रही। शहर के उत्तर दिशा में स्थित प्राचीन लिलौटी नाथ मंदिर में जाकर लोगों ने कंडवा नदी में स्नान करने के बाद प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। धौरहरा तहसील क्षेत्र में गंगा स्नान पर लगने वाला प्रसिद्ध ठुठवा मेला इस बार नहीं लगा लेकिन सरयू नदी में स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर किया दान पुण्य
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को गंगा स्नान पर पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर दान पुण्य किया। मान्यता है कि राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा ने मां गंगा को धरती पर भेजा था और मां गंगा का इसी दिन धरती पर प्रादुर्भाव हुआ। गंगा स्नान पर ब्रह्म मुहूर्त से ही शिव मंदिर के कपाट खोल दिए गए नगर और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिसर भगवान शिव के जयघोष और घंटे की आवाज से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने शारदा में किया स्नान
पलियाकलां। कार्तिक पूर्णिमा पर शारदा नदी तट पर सुबह से भक्तों की भीड़ का तांता लगना शुरू हो गया था। लोगों ने स्नान के बाद पूजा अर्चना करने के साथ ही नाव पर बैठकर नदी घूमकर आनंद लिया। शारदा नदी किनारे लगे मेले में झूले समेत खान-पान के स्टाल लगाए गए थे। वहीं श्रीकुल परिवार सेवा आश्रम की तरफ से भंडारा किया गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। उधर, मेले की वजह से शारदा तट पर कभी-कभार जाम की स्थिति भी बनी रही। रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। संवाद
संसारपुर। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र के श्रद्धालु फर्रुखाबाद स्थित गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए शुक्रवार सुबह तड़के रवाना हुए, श्रद्धालु गंगा मैया की जय, हर हर महादेव के जय घोष करते हुए मोटरसाइकिलों, फोर व्हीलर और ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा तट पहुंचे। स्नान ध्यान करने के बाद गर्म वस्त्र और दक्षिणा दान की।
उचौलिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन स्थल मनोगंगा पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मनोगंगा के जलकुंड में स्नान किया और बाबा बल्दीदास की समाधि पर प्रसाद चढ़ाया। मेला में उमड़ी भीड़ से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।
मैगलगंज। कोरोना काल की वजह से दो वर्ष तक मेले पर पाबंदी के बाद इस बार छूट मिली तो क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में मेला देखने के लिए परिवार सहित पहुंचे। श्रद्धालुओं ने चपरतला जतनगंज पुल पर गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई। पास में ही सिद्ध बाबा स्थान पर पूजा अर्चना की और मेले का आनंद लिया।
बिजुआ। क्षेत्र के लोगों ने शारदा नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। बिजुआ, भानपुर, गुलरिया, नौसरजोगी, मुड़िया हेमसिंह, पड़रिया तुला, रायपुर, मालपुर, पल्हनापुर, अंबारा, गदियाना के अलावा अन्य नजदीकी गांवों से लोग सुबह तड़के ही शारदा नदी में स्नान करने के लिए निकल पड़े।
मोहम्मदी। गोमती नदी के इमलिया घाट पर श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे से स्नान ध्यान शुरू कर दिया। पशुपतिनाथ मंदिर पर भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। मेला आयोजक सचिन दीक्षित राजू दीक्षित ने मेले में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को गणेश जी का चित्र भेंट किया।
बग्घून। क्षेत्र के लोगों ने बाबा टेढे़नाथ धाम पर दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान यहां काफी भीड़ रही। पुजारी प्रेमचंद्र गिरी ने बताया कि यह मेला साल में एक बार लगता है। इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिये आए। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने धेनुमती गोमती नदी में स्नान कर दानकर पुण्य लाभ कमाया।
मनोगंगा पर मंदिर में दो महिलाओं के कुंडल और मंगलसूत्र खींचे
उचौलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर मनोगंगा मेले में भारी भीड़ में मंदिर के अंदर प्रसाद चढ़ाने गईं दो महिलाओं के कुंडल और मंगलसूत्र किसी ने खींच लिए। महिला के गले से मंगलसूत्र खींचने वाली लड़की को पकड़ लिया गया।

जिला शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जहान नगर निवासी रामगुनी और हरदोई जिला के थाना मझिला क्षेत्र के गांव सड़वापुर निवासी चंद्रकला मनोगंगा पर स्थित शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गईं। इसी दौरान वहां भीड़ में पीछे खड़ी एक लड़की ने चंद्रकला के गले में पड़े मंगलसूत्र को खींच लिया। इससे पहले रामगुनी के कान से कुंडल खींचा गया था। मंगलसूत्र खींचते समय रामगुनी ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़की को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed