फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devipurwa Center after the death of three children in the accident sugarcane drying up farmers worried

Lakhimpur Kheri News: हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद देवीपुरवा सेंटर बंद, सूख रहा गन्ना, परेशान किसान

Thu, 16 Jan 2025 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में गन्ने से ओवरलोड ट्रक पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद देवीपुरवा गन्ना सेंटर पर बंद कर दिया, लेकिन वहां गन्ना तौल कराने आए किसानों की ट्रॉलियां खड़ी हैं। जिससे उनकी गन्ना सूख रहा है।  

विज्ञापन
Devipurwa Center after the death of three children in the accident sugarcane drying up farmers worried
सेंटर पर खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के टेंगनहा गांव में ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक पलटने से हुई तीन बच्चों की मौत के बाद देवीपुरवा गन्ना सेंटर पर चीनी मिल ने तौल बंद कर दी, लेकिन अपनी पर्चियों पर गन्ना तौलवाने के लिए चार दिन से सेंटर पर किसानों की गन्ना भरी ट्रॉलियां खड़ी है। इससे गन्ना सूख रहा है, समाधान न होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिला गन्ना अधिकारियों से शिकायत की है। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली के देवीपुरवा गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर ऐरा चीनी मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक टेगनहा गांव में सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर सोमवार की शाम पलट गया था। जिसके नीचे दबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। दूसरे दिन ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर गन्ना सेंटर बंद करने की मांग की। जिसपर चीनी मिल के यूनिट हेड आलोक सक्सेना ने सेंटर पर तोल बंद करा दी। 
विज्ञापन


ढाई हजार किसान प्रभावित 
अपनी पर्चियों पर गन्ना तौलवाने आए हरसिंगपुर, देवीपुरवा, सरजूनगर, कटैलापुरवा, सहबाजपुर, टेगनहा, ठकुरनपुरवा, टोढ़ीपुरवा, परसा, किसानों की गन्ना भरी ट्रॉलियां चार दिन से खड़ी हैं, जिससे उनका गन्ना सूख रहा है। किसान हिमाशु वर्मा, जयपाल, तेज नरायन, सुरेन्द्र वर्मा, बैसराम बृम्हाप्रसाद आदि किसानों ने बताया गन्ना सेंटर पर खड़ी  ट्रालियों में सूख रहा है, पर्चियां भी खराब हो रही है। इससे क्षेत्र के करीब ढाई हजार किसान प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेष्ठ गन्ना विकास अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया प्रशासन के आदेश पर तौल रोकी गई थी। किसान चाहें तो उनकी ट्रॉलियां चीनी मिल गेट पर तौलवाई जा सकती हैं। या सेंटर पर तौल करने के बाद सिसैया में ट्रकों में गन्ना लादा जाएगा। एक दो दिनों में किसानों की सहमति से समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed