फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Development engineers have a complete standstill

अभियंताओं ने पूरी तरह ठप किया विकास कार्य

Sat, 27 Feb 2016 07:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 27 Feb 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Development engineers have a complete standstill
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले हड़ताल कर रहे अभियंता विकास कार्य पूरी तरह ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अभियंताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार से आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। विलोबी हाल में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे अभियंताओं को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष जीएस सिंह ने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर असंवेदनशील है और ऐसी स्थिति में बिना प्रदेशव्यापी हड़ताल किए सरकार हमारी मांगों को मानने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अभियंता पूरी तरह एकजुट होकर सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में जूनियर इंजीनियर और प्रोन्नत सहायक अभियंता भी शामिल हैं। सरकार चाहे अभियंताओं को जितना भी परेशान कर ले, लेकिन वे अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में लोक निर्माण, सिंचाई विभाग, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, नलकूप, लघु सिंचाई, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा मंडी परिषद के अभियंताओं ने हिस्सा लिया। इनमें प्रदीप कुमार, पीपी सिंह, टीएन रस्तोगी, सुलेमान अंसारी, जीपी पांडेय, डीपी गौतम, ज्ञानधर, प्रमोद प्रकाश सहित तमा अभियंता शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed