{"_id":"578e59534f1c1b197fc4b6b1","slug":"development-building-blocks-dominated-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन और ब्लाकों में छाया रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन और ब्लाकों में छाया रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
devlopment
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी और अधिकारी रहे सामूहिक अवकाश पर
ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर आज से कार्य बहिष्कार
जवाब में पंचायत राज विभाग कर्मियों ने दो घंटे अतिरिक्त काम किया
ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर घटक विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मंगलवार को सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया। इससे ग्राम्य विकास, मनरेगा और जिला विकास अधिकारी कार्यालयों में ताले लटके रहे जिस कारण फरियादियों को बेरंग होना पड़ा। आगे भी तीन दिनों तक लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराने के लिए ग्राम्य विकास महापरिषद ने 21 से 23 जुलाई 2016 तक कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। हालांकि इसके जवाब में पंचायत राज विभाग ने इन दिनों में दो घंटे अतिरिक्त कार्य करने का निर्णय किया है।
ब्लाक बचाओ पंचायतें बचाओ के नारे के साथ ग्राम्य विकास महापरिषद ने पंचायत राज विभाग की मांग का विरोध कर रखा है। इसको लेकर ग्राम्य विकास के कर्मचारी और अधिकारी 13 जुलाई से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गेट मीटिंग से शुरुआत के बाद काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने कामकाज किया था। इसके बाद प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया। इससे ब्लाकों और विकास भवन स्थित कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। महापरिषद के अध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि 21 से 23 जुलाई 2016 तक समस्त कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे और फिर कार्य बहिष्कार करेंगे। उधर, पंचायत राज विभाग में सभी कर्मचारी सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पांच के बजाय छह बजे तक काम किया।
धौरहरा। ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से मुक्त करने की मांग को लेकर ब्लाक में पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी कुचेष्ठा कर विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रामू अवस्थी, जवाहर राना, प्रमोद कुमार, रजनी राना, गुलफूल सिंह, राजेश वर्मा, पंकज बाजपेई, चित्र सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बांकेगंज। बांकेगज ब्लाक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से ब्लाक मुख्यालय में बंदी रही। गेट से लेकर आफिस में तालाबंदी होने के कारण मुख्यालय आने वाले लोगों को वापस जाना पड़ा। बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि 23 जुलाई तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
ब्लाकों में भी ग्राम्य विकास के कार्यालय रहे बंद
लखीमपुर खीरी। जिले के 15 ब्लाकों में ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहे, जिससे कार्यालयों में ताले लटके रहे। फरियादी कार्यालय में ताले लटके देख वापस लौट गए।
जंगबहादुर गंज। पसगवां ब्लाक गेट तथा कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य ठप कर दिया गया, जिससे कार्यालय संबंधी कार्य न हो पाने के कारण लोग वापस लौट गए। दूसरी ओर पंचायत राज सेवा परिषद के आह्वान पर पंचायत राज विभाग ने विशेष कार्य दिवस आयोजित कर दो घंटे अधिक कार्य करने का दावा किया, लेकिन उन्हें ब्लाक में दाखिल नहीं होने दिया गया। इस अवसर पर पर एडीओ पंचायत रामऔतार राना, गोविंद प्रसाद, देवेंद्र कुमार, नेतराम मित्रा, शकील अहमद, संजय कुुमार, जदुवीर आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। ग्राम्य विकास परिषद से अलग होने की मांग कर रहे पंचायती राज विभाग के खिलाफ पलिया ब्लॉक में भी विरोध प्रदर्शन के तहत मंगलवार को ब्लाक गेट पर ताला डाल दिया गया। कर्मियों ने सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज बंद रखा। बता दें कि इससे पहले 13 जुलाई को गेट मीटिंग की गई थी। बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती एवं पंचायती राज विभाग के अनुचित कार्य व्यवहार के विरोध में किया जा रहा है।
बिजुआ। पंचायत राज कर्मचारियों ने ओवर टाइम कर सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। बिजुआ में पंचायत कर्मचारियों ने बैनर लगाकर विरोधस्वरूप सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक काम करने का दावा किया है। वहीं ग्राम्य विकास के कर्मचारी और अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहे। पंचायत राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के बीच चल रही रार बढ़ती जा रही है। दोनों विभाग खुद को बेहतर बताने के साथ आमने सामने आ गए हैं।
निघासन। ग्राम्य विकास परिषद के आवाहन पर यहां पर भी ब्लाक में ताला बंदी की गई। बीडीओ, मनरेगा कक्ष समेत सभी कार्यालयों में ताले लटके रहे। संघ के जिला महामंत्री अनुज अवस्थी, बीडीओ तेजवंत सिंह, ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष आशीष कनौजिया, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
मितौली। महापरिषद के जिला उपाध्यक्ष सुमित पाल के आह्वान पर मंगलवार को ब्लाक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। ब्लाक गेट एवं कार्यालय में ताला दिन भर लटकता रहा। ब्लाक आने वाले फरियादी इधर उधर भटकते रहे। उधर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार भी हड़ताल के समर्थन में दिखे। तहसीलदार के कार्यालय में भी ताला लटकता रहा, जिससे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आए फरियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।