फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Despite having 17 bighas of land, life is helpless, accident took away support

Lakhimpur Kheri News: 17 बीघा जमीन के बावजूद बेबस जिंदगी, हादसे ने छीन लिया सहारा

Thu, 12 Feb 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Despite having 17 bighas of land, life is helpless, accident took away support
धौरहरा। शारदा नदी के बंधे के भीतर फैली 17 बीघा जमीन... लेकिन उस जमीन पर न हरियाली उगती है और न घर में खुशहाली आती है। जलभराव में डूबी इस जमीन पर फसलें नहीं होतीं। यही हकीकत लौखनिया गांव के उस परिवार की है, जिसने टिन शेड गिरने की एक दर्दनाक घटना में अपने बुजुर्ग माता-पिता को खो दिया।
विज्ञापन

छोटन्न यादव और उनकी पत्नी की टिन शेड के नीचे दबकर मौत हो गई। उनके साथ सो रही पोतियां पिंकी और बबली अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। गांव में मातम पसरा है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

परिवार के नाम टहारा और मैनहा में करीब 17 बीघा जमीन जरूर है, लेकिन वह शारदा के बंधे के भीतर जलमग्न क्षेत्र में है। साल के अधिकतर समय पानी भरा रहता है, जिससे खेती संभव नहीं हो पाती। मजबूरी में बेटों को दूसरों के खेत बटाई पर लेकर खेती करनी पड़ती है। छोटा बेटा पैरु खैरटिया गांव में एक सिख किसान का ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पेट पालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बेटा कौशल यादव अपनी मेहनत से एक कमरा बनवा सका, लेकिन बाकी परिवार अब भी टिन शेड के सहारे जीवन काट रहा है। विडंबना यह है कि जमीन होने के कारण परिवार कई सरकारी योजनाओं से वंचित रह गया। वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल सका। सर्वे के दौरान टिन शेड और जमीन को आधार बनाकर उन्हें अपात्र कर दिया जाता रहा। किसान सम्मान निधि के अलावा कोई ठोस सहारा इस परिवार को नहीं मिला।

बुधवार शाम जब बुजुर्ग दंपती का शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा। बेटे दिनेश यादव ने भारी मन से बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एसडीएम शशिकांत मणि ने कहा है कि परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा और आवास व राशन कार्ड की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed