{"_id":"fb3a49c386ce91c21aec433fd7792747","slug":"despite-harsh-weather-storm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के बाद भी मौसम तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के बाद भी मौसम तल्ख
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के तेवर लगातार तल्ख होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी और कई जगह ओले गिरने के बावजूद सोमवार को मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखा। सुबह कुछ देर तक बादल छाए रहे। इसके बाद कड़ी धूप निकली और दोपहर बाद गर्म हवाएं चलती रहीं। बीती शाम तापमान में आई मामूली गिरावट के बाद सोमवार को फिर गर्मी बढ़ गई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि नौ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे धूप से राहत रही लेकिन नौ बजे के बाद फिर कड़ी धूप निकल आई। सुबह आसमान में छाए बादलों से ऐसा लग रहा था कि दिन में किसी भी समय आंधी पानी फिर आ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी तक न्यूनतम तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा था। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान तो करीब-करीब स्थिर हो गया है लेकिन न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 30.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सोमवार को बाजार बंद होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं साप्ताहिक बंदी के दिन मेन रोड के दोनाेें तरफ फुटपाथी बाजार सजता है इसमें भी गिने-चुने ही खरीदार दिखे।