फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Designer lights will be installed on two major roads of the city at a cost of Rs 85 lakh

Lakhimpur Kheri News: 85 लाख से शहर की दो प्रमुख सड़कों पर लगेंगी डिजाइनर लाइटें

Fri, 06 Mar 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Designer lights will be installed on two major roads of the city at a cost of Rs 85 lakh
सदर चौराहे से संकटा देवी जाने वाला मार्ग। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका ने दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। इस चरण में शहर की दो प्रमुख सड़कों पर आधुनिक डिजाइनर पोल और सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। करीब 85 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से रात के समय रोशनी बेहतर होने के साथ शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहा और सदर चौराहे से मेन रोड होते हुए आर्यकन्या चौराहा तक सड़क के दोनों किनारों पर हर 20 मीटर की दूरी पर डिजाइनर खंभे लगाए जाएंगे। इन खंभों पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे पूरे मार्ग पर समान रूप से प्रकाश व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

परियोजना के तहत सदर चौराहा से संकटा देवी चौराहा तक लगभग 47 लाख रुपये और सदर चौराहा से आर्यकन्या चौराहा तक करीब 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इन मार्गों पर अभी पर्याप्त रोशनी नहीं है। नई लाइटें लगने से यातायात सुरक्षित होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों मार्ग शहर के महत्वपूर्ण रास्ते हैं। योजना पूरी होने के बाद रात में ये सड़कें आकर्षक रोशनी से जगमगाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed