फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dersham spread salt rumored to be expensive

देरशाम फैली नमक के महंगा होने की अफवाह

Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dersham spread salt rumored to be expensive
as - फोटो : Getty Images
- भारी मात्रा में की लोगों ने खरीदारी, दुकानों पर भीड़
विज्ञापन

सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स टीम के छापे के अलावा एक अफवाह और उड़ी की नमक महंगा होने जा रहा है तो फिर क्या था। दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने दस से बीस किलो नमक की खरीदारी कर डाली।

देरशाम पता नहीं किसने अफवाह उड़ा दी कि नमक अब सौ रुपये किलो हो जाएगा फिर क्या था। दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और नमक की खरीदारी होने लगी। चमन चौराहे के पास खास असर देखने को मिला। इलाके के लोगों ने दुकानों से दस से बीस किलो नमक की खरीदारी कर डाली। तमाम लोग हैरत में भी थे और लोगों को समझा रहे थे कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था वह कह रहे थे कि जैसे नोट रात ही रात में बंद हो गए, वैसे ही नमक महंगा हो जाएगा और फिर कौन खरीद पाएगा। फिलहाल यह अफवाह चर्चा का विषय बनी रही और दुकानदार बिक्री अधिक हो जाने के कारण बड़ी दुकानों से नमक मंगाते रहे। कई दुकानों पर ज्यादा बिक्री की वजह से नमक की कमी पड़ गई है। तमाम लोग इस पर हंस रहें हैं तो तमाम नमक की खरीदारी में जुटे हुए हैं। तमाम लोगों का मानना है कि इस समय लोग खूब अफवाह उड़ा रहे हैं और लोग अफवाहों के झांसे में आकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed