फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deputy Chief Minister Keshav Maurya addressed the public meeting in Dhaurahra Lok Sabha constituency.

Lakhimpur Kheri News: कांग्रेस की अगुवाई में सरकार बनी तो रामलला को उनके घर से निकाल दिया जाएगा

Wed, 08 May 2024 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Maurya addressed the public meeting in Dhaurahra Lok Sabha constituency.
जनसभा को संबो​धित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य -संवाद
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बसढ़िया चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सम्मान निधि से किसानों की छोटी मोटी जरूरतें पूरी हो रही हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार परिवारवाद से दूर है। कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस बार दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है। अगर कांग्रेस की अगुवाई में सरकार बनेगी तो रामलला को उनके घर से निकालकर ये लोग बाहर कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि पहले की पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देती थीं। हाल यह होता था कि एक ही घर से पांच सांसद होते थे। भाजपा सरकार परिवारवाद से दूर है। किसानों को वर्ष भर सम्मान निधि दी जा रही है, इससे किसान बीज खरीद रहे हैं। किसान छोटी-मोटी जरूरतों को भी पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। इसके बाद भी उन्हें निमंत्रण दिया गया। जिसने श्रीराम के निमंत्रण को ठुकरा दिया, उन्हें जनता 13 मई को ठुकरा देगी। सपा पर तंज करते हुए मतदाताओं से कहा कि सपा की साइकिल के पुर्जे-पुर्जे खोलकर सैफई में पार्सल कर देना। बसपा का खाता खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें गरीबी का दर्द नहीं, बल्कि उसका निवारण चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं ने 2014 से लेकर 2024 तक भाजपा की सरकार में कार्य देखें हैं, वह झांकी है। पूरी पिक्चर 4 जून के बाद देखना बाकी है। जिसने देश को लूटा है उससे वसूली होनी चाहिए। मोदी सरकार इसी वसूली को देश के गरीबों के उत्थान में लगाएगी। जनसभा के दौरान कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed