फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deployment of 25 engineers for the first time in Panchayati Raj Department

पहली बार पंचायती राज विभाग में 25 इंजीनियरों की हुई तैनाती, कामकाज में आएगी तेजी

Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

पंचायती राज विभाग को पहली बार 25 इंजीनियर मिले हैं, जो ग्राम पंचायतों में स्टीमेट एवं माप पुस्तिका तैयार करेंगे।इसमें पांच महिला व 20 पुरुष इंजीनियर हैं।डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसेहरा में 31 बाउचर से भुगतान किया गया है।

विज्ञापन
Deployment of 25 engineers for the first time in Panchayati Raj Department

विस्तार

लखीमपुर खीरी। पंचायती राज विभाग को पहली बार 25 इंजीनियर मिले हैं, जो ग्राम पंचायतों में स्टीमेट एवं माप पुस्तिका तैयार करेंगे। इससे पंचायतों के कामकाज में तेजी आएगी। इससे पहले ग्राम पंचायतों को दूसरे विभागों जैसे आरईडी, डीआरडीए आदि के इंजीनियरों की मदद लेनी पड़ती थी। बृहस्पतिवार को कुछ इंजीनियर ने डीपीआरओ कार्यालय में योगदान आख्या दी हैै। हालांकि इन्हें मानदेय नहीं दिया जाएगा, बल्कि शुल्क के रूप से स्टीमेट की लागत का दो प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि शासन ने प्रत्येक जनपद में 25 रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट/कंसल्टिंग इंजीनियर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में 27 सितंबर 2022 को जनपद में 25 इंजीनियरों की तैनाती करके सूची डीएम को भेजी गई है। इसमें पांच महिला व 20 पुरुष इंजीनियर हैं। दो अक्तूबर 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा कुल 1875 इंजीनियर्स को अनुबंधपत्र प्रदान किया जाएगा। जनपद के पांच चयनित इंजीनियरों को सीएम द्वारा और शेष 20 इंजीनियर को जिला स्तर पर वर्चुअल कार्यक्रम में डीएम द्वारा अनुबंधपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि बृहस्पतिवार तक पांच इंजीनियरों ने योगदान आख्या प्रस्तुत की है। दो इंजीनियर ने विभिन्न कारणों से ज्वाइन करने से इन्कार किया है। दो इंजीनियर दशहरे के बाद ज्वाइन करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि इंजीनियर की तैनाती की लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब विभाग में इनकी तैनाती होने से ग्राम पंचायतों के कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और ग्राम पंचायत बिना गेटवे के भुगतान में फंसी
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों द्वारा बिना गेटवे के भुगतान करने के मामले में एक और ग्राम पंचायत जांच के दायरे में आ गई है। दो दिन पहले छह ग्राम पंचायतों को नियमों का उल्लघंन करने का दोषी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया था। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसेहरा में 31 बाउचर से भुगतान किया गया है। जिसमें गेटवे सिस्टम से एक भी बाउचर का भुगतान नहीं किया गया है। इससे ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed