फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deoria's girl team won the Kabaddi competition

Lakhimpur Kheri News: कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया की बालिका टीम ने बाजी मारी

Sun, 17 Aug 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Deoria's girl team won the Kabaddi competition
देवरिया की विजयी टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते राम जानकी मठ के महंत र
निघासन। रकेहटी स्थित प्राचीन श्री ठाकुरद्वारा राम-जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। पूरे दिन मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। इसके बाद रविवार सुबह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रात में लखीमपुर की प्रसिद्ध जागरण पार्टी ने आकर्षक झांकियों के साथ भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। शुभारंभ समाजसेवी सीए अंशुल दीक्षित ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस इंटर कॉलेज, देवरिया की बालिका टीम ने बाजी मारी। फाइनल में इस टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दरेरी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। निघासन स्पोर्ट्स टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के तहत तीसरा मैच धर्मसभा इंटर कॉलेज, लखीमपुर और गायत्री इंटर कॉलेज, निघासन के बीच खेला गया। चौथा मुकाबला नेहरू शिक्षक निकेतन, सेमरा और गांधी इंटर कॉलेज, बेलरायां की टीमों के बीच हुआ। देर तक चली कबड्डी प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed