{"_id":"65302ef8371e7881e7016c38","slug":"dengue-seven-years-record-broken-93-people-stung-so-far-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-7864-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू : सात साल का टूटा रिकॉर्ड, अब तक 93 को लगा डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू : सात साल का टूटा रिकॉर्ड, अब तक 93 को लगा डंक
विज्ञापन
फल की दुकान पर कीवी खरीदता यूवक
लखीमपुर खीरी। डेंगू के मामलों ने इस बार पिछले सात साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल अब तक 93 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि बीते सात सालों में 2018 में सबसे कम 23 और 2022 में सबसे ज्यादा 85 लोग डेंगू संक्रमण की चपेट में आए थे। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग बेबस नजर आ रहा है।
जिले में डेंगू के मामलों में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। इसके बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाने में मलेरिया विभाग नाकाम है। जिम्मेदार साफ पानी में डेंगू मच्छर का पनपना बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि जिले में डेंगू बुखार से एक भी मौत नहीं हुई है। जिले में अब तक तेज बुखार से जिन लोगों की मौत हुई है उनके घरवालों का कहना है कि बुखार आने पर जब जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम आईं थीं। इस पर निजी अस्पताल में डेंगू बुखार होना बताया गया था। एक-दो दिन इलाज चलने के बाद मौत हो गई।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पांच सितंबर तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या सिर्फ सात थी। इसके बाद डेंगू ने रफ्तार पकड़ी तो पिछले सात साल तक के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। सात से 30 सितंबर तक 41 और अक्तूबर के इन 17 दिन में डेंगू के 45 रोगी मिल चुके हैं। पिछले साल जिले में 85 डेंगू रोगी मिले थे। इस वर्ष जनवरी से लेकर 18 सितंबर तक 93 लोगों को डेंगू हो चुका है।
विज्ञापन
पांच लोगों का डेंगू वार्ड में चल रहा इलाज
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 46 मरीज भर्ती हो चुके हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक अगस्त से अब तक करीब 2100 लोगों का कार्ड टेस्ट करने पर डेंगू के संदिग्ध 49 रोगी मिले, जबकि 270 लोगों की एलाइजा जांच करने पर 30 लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई।
जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले
वर्ष डेंगू मलेरिया
2016 31 194
2017 26 148
2018 23 187
2019 62 209
2020 37 78
2021 58 115
2022 85 103
2023 93 273
नोट- स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़े 17 अक्तूबर 2023 तक के हैं।
कीवी के दिन पर दिन बढ़ रहे दाम
डेंगू के बढ़ते हमले के बीच कीवी के दाम आसमान पर हैं। दस रुपये प्रति पीस बिकने वाली कीवी 15 दिन पहले 30 रुपये प्रति पीस बिक रही थी। अब यह 50 रुपये प्रति पीस है। वहीं पानी वाला नारियल भी 60 से 70 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। एक माह पहले इसकी कीमत 35 से 40 रुपये प्रति पीस थी। इसके अलावा प्लेटलेट्स बढ़ाने में बेहद कारगर बताई जाने वाली न्यूजीलैंड की चार कीवी का बॉक्स 250 से 300 रुपये में बिक रहा है।
डेंगू मच्छर का लार्वा साफ पानी में पनपता है। इसके प्रति लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा जहां जहां मामले सामने आए हैं। टीमों को भेजकर एंटीलार्वा आदि का छिड़काव कराया जाता है। इसके अलावा जिन घरों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। उनके घरवालों के साथ आस पास रहने वालों के सैंपल लेकर जांच की कराई जाती है। - हरिशंकर, जिला मलेरिया अधिकारी