फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration of the power and performance of the BSP

धरना प्रदर्शन से बसपा का शक्ति प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Apr 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the power and performance of the BSP
बसपा ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन कर शक्ति प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याएं उठाकर विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। नाम भले ही धरना प्रदर्शन का दिया हो लेकिन यह रैली नजर आया। भीड़ जुटाने में भी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों में होड़ लगी रही। बसपा विधायकों, पूर्व विधायकों के अलावा बड़े पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनाें ही सरकारों को किसान विरोधी साबित करने में ताकत लगा दी।
विज्ञापन

सभा में पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि केंद्र सरकार ने भू अधिग्रहण अध्यादेश लाकर किसानों की पीठ में छूरा भोंका है। केंद्र सरकार को किसानों के हित की नहीं पूंजीपतियों की चिंता है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। बेमौसम बारिश, ओले गिरने और दूसरी दैवीय आपदाओं से किसानों की कमर टूट गई है। देश भर का पेट भरने वाले किसान दाने-दाने को मोहताज हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री विदेशी दौरे में जुटे हैं।
विज्ञापन

मंडल कोआर्डिनेटर उमा शंकर गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसान तबाह हो रहे हैं उनका कोई पुरसाहाल नहीं है। अपराधों की स्थिति यह है कि महिलाएं ही नहीं मासूम बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। अपहरण, लूट और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को पूर्व विधायक राजेश गौतम, बीपी हंस, राम अवतार विश्वकर्मा, सुरेंद्र पाल वर्मा मोहम्मद कय्यूम, अजय सरोज, अंबरीश गौतम, राम कुमार चौधरी, आदि बसपा नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने किया।
--
केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान हुआ तबाह
पूर्व सांसद दाउद अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान तबाह हो रहे हैं। सरकार विदेशों से चीनी आयात कर रही है और देश की चीनी मिट्टी मोल बिक रही है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी और पूंजीपतियों की हित चिंतक है।

विकास नहीं विनाश कर रही है प्रदेश सरकार
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार आई है तब से विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह खुद मानते हैं कि प्रदेश के कुछ मंत्री कमीशनखोर हैं। सरकार ने किसानों को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू
विधायक शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही सरकारों को बड़े-बड़े पूंजीपति चला रहे है। किसान, मजदूर और अल्पआय वाले लोगों के सामने भूखों मरने की नौबत है लेकिन सरकार मस्त है।


ट्रेन से आकर अरविंद ने शहर में जुलूस निकाला
पूर्व विधायक अरविंद गिरि अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन से लखीमपुर आए। स्टेशन पर उतरकर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में जुलूस निकाला। जुलूस में उनके साथ विधायक रोमी साहनी भी रहे। कार्यकर्ता अरविंद गिरि और बसपा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। हाथ में नारे लिखी हुई पट्टिकाएं भी ले रखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed