{"_id":"6493414fb0778ba98d0b0ac6","slug":"demonstration-of-lawyers-against-kotwal-picketing-today-lakhimpur-news-c-4-1-188559-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोतवाल के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, धरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोतवाल के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, धरना आज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाल के खिलाफ वकीलों का गुस्सा और विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को वकीलों ने जिला अधिवक्ता संघ में बैठक के बाद आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
इसके बाद वकीलों ने वरिष्ठ अधिवक्ता विनय सिंह के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी डीएम के रूप में सीडीओ को ज्ञापन दिया। वकीलों ने बृहस्पतिवार को कलक्टेट में धरना देने का निर्णय लिया है। महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्र से लेकर तीन मामलों में शहर कोतवाल की भूमिका निंदनीय है। इसके लिए आरपार की लड़ाई की जा रही है। जिसमें भारी संख्या में वकील शामिल होंगे।
पक्के निर्माण पर वकीलों ने विरोध जताया
निघासन। तहसील कैंपस के अंदर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना बैनामा लेखक संघ की ओर से टिनशेड डालने के बाद पक्का निर्माण कराने का वकीलों ने विरोध किया। वकीलों ने एडीएम को ज्ञापन देकर निर्माण रुकवाने मांग की।तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले बैनामा लेखकों ने पुराने तहसीलदार कक्ष के सामने लोहे के खंभों पर टिन डालकर अपना अस्थायी आफिस बनाने का काम शुरू किया था। मंगलवार शाम उन्होंने वहां ईंटें मंगाकर नींव खुदवानी शुरू कर दी। इस बाबत मीटिंग करने के बाद डीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार को दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, हरिओम बाथम, मो. नईम, विवेक श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रताप सिंह, मो. इजहार, उत्तम गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, नवदीप सिंह, रमेश शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह और ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव आदि वकील शामिल थे।