{"_id":"69d29c43a8ce63121b023bd2","slug":"democracy-protector-fighter-ramshiv-tiwari-passes-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172108-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामशिव तिवारी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामशिव तिवारी का निधन
Sun, 05 Apr 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रामशिव तिवारी। फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। नगर निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामशिव तिवारी (82) का शनिवार रात निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र एवं पूर्व सभासद काशी विश्वनाथ तिवारी ने दी।
लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी काशी विश्वनाथ तिवारी के पिता रामशिव तिवारी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज बरेली के राममूर्ति अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पौत्र कवि कनक तिवारी ने बताया कि उनके बाबा लोकतंत्र रक्षक सेनानी थे और कई माह से बीमार थे। निधन की सूचना मिलते ही पैतृक गांव कपरहा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को तहसीलदार भीमचंद ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर राजकीय सम्मान दिया। मुक्तिधाम पर प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह की मौजूदगी में गारद ने सलामी दी। संवाद