फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demanding compensation to the families of people killed in road accident

सड़क दुर्घटना में मरे लोगों के परिवारों को मुआवजे की मांग

Mon, 18 Jan 2016 05:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 18 Jan 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
Demanding compensation to the families of people killed in road accident
चित्रगुप्त सभा ने सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में  गंगसरा में हुए सड़क हादसे में मरे सभी छह लोगों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन के माध्यम से बताया है 12 दिसंबर को शहर लखीमपुर के मोहल्ला नौरंगाबाद से एक बारात जिला शाहजहांपुर के ग्राम गंगसरा में गई थी। रात्रि में लगभग 11.00 बजे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम शाहजहांपुर डिपो की बस बारात समारोह में शामिल लोगों पर चढ़ गई थी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। चित्रगुप्त सभा ने बताया कि मृतकों के परिवार की हालत काफी दयनीय है और किसी के पास आय का कोई साधन नहीं है। घायल लोग धनाभाव के चलते उपचार नहीं करा पा रहे हैं। मांग की कि मृतकों को 25-25 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष वेद प्रकाश, महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, शशिकांत, डॉ.रमेश, सुरेशचंद और दिनेश चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

शिवकुमार गौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed